नमस्कार दोस्तों! आज मैं आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर लेकर आया हूँ। अगर आप मध्य प्रदेश में रहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने हाल ही में 454 पदों के लिए भर्ती निकाली है। चलिए मैं आपको इसके बारे में पूरी जानकारी आसान भाषा में बताता हूँ।
कितनी पोस्ट निकली हैं?
दोस्तों, इस बार MPESB ने ग्रुप-2 और सब-ग्रुप-3 के अंतर्गत कुल 454 पदों पर भर्ती निकाली है। यह पद राज्य के अलग-अलग विभागों जैसे राजस्व विभाग, पंचायत विकास, नगरीय प्रशासन में होंगे। इसमें सहायक लेखा अधिकारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, निरीक्षक, तकनीकी सहायक जैसे पद शामिल हैं।
कब और कैसे करें आवेदन?
अब बात करते हैं आवेदन की। आवेदन 29 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे और 12 नवंबर 2025 तक आप अप्लाई कर सकते हैं। मेरी सलाह है कि आप लास्ट डेट का इंतजार न करें, क्योंकि कभी-कभी वेबसाइट पर लोड बढ़ जाता है। अगर आपसे फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो घबराइए मत – 17 नवंबर 2025 तक आप अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। आपको esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन करके फॉर्म भरना होगा। अपनी सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, फोटो वगैरह स्कैन करके अपलोड करनी होंगी।
आयु और योग्यता
आपकी उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए। SC, ST, OBC और महिला उम्मीदवारों को उम्र में छूट मिलेगी। योग्यता की बात करें तो आपके पास कम से कम ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए खास तकनीकी योग्यता भी चाहिए होगी।
फीस कितनी लगेगी?
दोस्तों, जनरल कैटेगरी वालों को ₹500 फीस देनी होगी। अगर आप मध्य प्रदेश के EWS, SC, ST या OBC से हैं तो आपको सिर्फ ₹250 देने होंगे। फीस आप ऑनलाइन ही – डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से दे सकते हैं।
परीक्षा कब होगी?
परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को होगी। यह दो शिफ्ट में होगी – पहली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। परीक्षा में सामान्य अध्ययन, तर्कशक्ति, गणित, कंप्यूटर ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले वेबसाइट पर आ जाएगा।
तो दोस्तों, यह है एक शानदार मौका सरकारी नौकरी पाने का। अगर आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं, तो बिल्कुल अप्लाई करें। सभी जानकारी सही-सही भरें, क्योंकि गलत जानकारी देने पर आपका फॉर्म रद्द हो सकता है। नियमित रूप से MPESB की वेबसाइट चेक करते रहें।
आपकी तैयारी के लिए शुभकामनाएं! अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
धन्यवाद!
